बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद में नेशनल हाईवे-34 पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में NH-34 पर जुनैदपुर गांव के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु दिल्ली के झंडेवालान मंदिर से अखंड ज्योति लेने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बुलंदशहर देहात थाना क्षेत्र के निवासी धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आठ अन्य श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। इनमें एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। श्रद्धालु अखंड ज्योति लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने उनकी यात्रा को मातम में बदल दिया। पुलिस जांच कर रही है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706



