Sunday, October 11, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरबच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव, मुकदमा दर्ज

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव नगला खेड़ा में बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव नगला खेड़ा में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पथराव की सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दिन नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments