Saturday, October 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरउज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): लखनऊ। इस बार भी दीपावली के अवसर पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त रिफिल एलपीजी सिलेण्डर मिलेगा। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में दो निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे इस बार दीपावली के साथ-साथ अगले वर्ष होली के उपलक्ष्य में मुफ्त रिफिल एलपीजी सिलेण्डर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दी जाएंगी। प्रधानमंत्री. उज्ज्वला योजना के तहत योगी सरकार पिछले वित्तीय वर्षों में दो चरणों में (होली व दीपावली पर) उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराती रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments