बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर की कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के कॉकरोच पहने हुए का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। कॉकरोच की ड्रेस में जैसे ही कांग्रेस नेत्री को लोगो ने देखा तो लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें 8 अक्टूबर से लगातार उनके घर के अंदर जबरन नजरबंद करा गया हैं। कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने कॉकरोच की ड्रेस पहनी और सरकार की दमनकारी नीतियों के प्रति अपना जबरदस्त आक्रोश व्यक्त किया, जिससे मौके पर काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। प्रदर्शन के दौरान अर्चना पांडा ने कड़े शब्दों में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सत्ता महिलाओं और विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है, जिससे यह साफ साबित होता है कि वर्तमान सरकार महिलाओं और विपक्षी नेताओं को इंसान नहीं बल्कि केवल “कीड़ा-मकोड़ा” समझती है। कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के कॉकरोच पहने ड्रेस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और राजनीतिक गलियारें में भी हलचल मची हुई हैं।
कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने पहनी कॉकरोच ड्रेस
RELATED ARTICLES


