बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के गांव अल्लीपुरा के रहने वाले 32 वर्षीय बाजित की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार रात अलीगढ़ से घर लौटते समय उनकी इको कार डंपर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाजित उसमें फंस गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब आठ बजे सुरियाल और जमा के बीच नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ। सूचना पर पहुंची जवा पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाजित को कार से बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है। बाजित की मौत से परिवार में मातम छा गया है। वह अपने पीछे पत्नी शशि और दो बेटे, छह वर्षीय प्रिंस व चार वर्षीय अंश को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुलंदशहर: डंपर से टकराई इको कार, 32 वर्षीय युवक की मौत
RELATED ARTICLES


