बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर थाना अहार क्षेत्र के अवंतिका देवी गंगा घाट पर बुधवार को गंगा स्नान करने आए 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने करीब आधे घंटे की तलाश के बाद युवक को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस उसे अनूपशहर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जहांगीराबाद क्षेत्र के रामगढ़ी गांव निवासी अनुज पुत्र मुकेश बुधवार को अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने आया था। बताया गया कि अनुज को दौरे पड़ने की बीमारी थी। स्नान के दौरान अचानक वह बेसुध होकर गंगा में गिर गया और डूबने लगा। कुछ देर तक अनुज दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। करीब आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मेले में भारी भीड़ के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस के वाहन का इस्तेमाल करना पड़ा।
थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि अनुज बैरिकेडिंग के अंदर ही गंगा में डूबा था। घटनास्थल पर पानी की गहराई करीब तीन फीट थी।
अवंतिका देवी गंगा घाट पर स्नान करते समय डूबा 18 वर्षीय युवक, अस्पताल में मौत
RELATED ARTICLES


