बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र में खुर्जा-जेवर मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। परोरी गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के गहरे गड्ढे में एक स्कॉर्पियो गाड़ी जा गिरी। हादसे में चालक राहुल बाल-बाल बच गया।
जानकारी के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। मौके पर न तो उचित बैरिकेडिंग थी और न ही चेतावनी संकेतक व रात में रोशनी की व्यवस्था थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते, तो इस तरह की घटना को होने से रोका जा सकता था। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से निर्माण स्थल का निरीक्षण कराने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरी स्कॉर्पियो, चालक राहुल बाल-बाल बचा
RELATED ARTICLES


