Monday, October 19, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरपानी पीकर सड़क पार कर रहे बच्चे को कार ने मारी टक्कर,...

पानी पीकर सड़क पार कर रहे बच्चे को कार ने मारी टक्कर, मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे-509 पर सड़क पार करने के दौरान 10 वर्षीय बच्चे को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे-509 पर 10 वर्षीय मासूम बच्चा पानी पीने के बाद सड़क पार कर रहा था तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 10 वर्षीय मंगल पुत्र रामप्रकाश निवासी रुस्तमगढ़ी माजरा बुढ़ासी के रूप में हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक मंगल पिता का इकलौता बेटा था। 2 साल पहले मां पिंकी का बीमारी से निधन हो चुका है। अब घर में 14 वर्षीय बहन गायत्री है। बच्चे की मौत से गांव में मातम पसरा है।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments