Monday, October 19, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहनी हत्याकांड में शामिल पांच बाल अपचारी गिरफ्तार

हनी हत्याकांड में शामिल पांच बाल अपचारी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के गांव मौसमगढ़ के रहने वाले हनी हत्याकांड में फरार चल रहे पांच बाल अपचारियों को रविवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनिकेत सागर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। बाल अपचारियों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आपको बता दे की शुक्रवार रात करीब 11:00 गांव मौसमगढ़ निवासी जीत सिंह के बेटे हनी की देवीपुर इलाके में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिकेत सागर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। वहीं रविवार शाम को पांच बाल अपचारियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments