Monday, October 19, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरबेहोश हुए व्यक्ति को मृत समझकर लोगों ने पुलिस को दी सूचना,...

बेहोश हुए व्यक्ति को मृत समझकर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, होश में आने के बाद ली राहत की सांस


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना में रविवार की रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक अधेड़ व्यक्ति बेहोश हो गया जिसे मृत समझकर लोगों ने पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्याना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो असलियत का पता चला जिसके बाद वह अधेड़ को अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसके जीवित होने की पुष्टि हुई तो सभी ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद लोगों ने उसे मृत समझा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पता चला कि व्यक्ति मरा नहीं बल्कि बेहोश हो गया था जिसका उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments