बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरत राम यादव का बुधवार सुबह लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से बुलंदशहर के प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, ब्रेन हेमरेज होने के बाद भरत राम यादव को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां ऑपरेशन के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।भरत राम यादव वर्ष 2015 बैच के प्रमोटी पीसीएस अधिकारी थे। वह मूल रूप से फैजाबाद जिले के निवासी थे व वर्ष 2025 से बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। भरत राम यादव अपनी शालीनता, शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। उनके आकस्मिक निधन को प्रशासनिक सेवा के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050



