बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में शोभायात्रा के दौरान महाकाली द्वारा होली खेलने का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस दौरान महाकाली के स्वरूप के दर्शन करने और श्मशान घाट की होली देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
शोभायात्रा में महाकाली के स्वरूप को देखकर भक्तों ने जयकारे लगाए और माता के दर्शन किए। महाकाली की श्मशान घाट वाली होली श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही। इस धार्मिक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और भक्तिमय माहौल बना रहा।
बुलंदशहर में महाकाली ने शोभायात्रा में खेली होली, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
RELATED ARTICLES


