Wednesday, October 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, रावण दहन के साथ दिया...

खुर्जा: धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, रावण दहन के साथ दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में विजयदशमी के अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ दशहरा पर्व मनाया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
रावण दहन के जरिए लोगों को संदेश दिया गया कि अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंत में उसका पतन निश्चित है। रावण विद्वान होने के साथ भगवान शिव का परम भक्त भी था, लेकिन उसका अहंकार ही उसके अंत का कारण बना। विजयदशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ-साथ विनम्रता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी देता है। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस की मुस्तैदी के बीच आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दशहरे के इस पर्व ने लोगों को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा दी।

ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments