Wednesday, October 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भरत राम यादव के निधन पर कलेक्ट्रेट में...

बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भरत राम यादव के निधन पर कलेक्ट्रेट में शोक सभा, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में तैनात अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरत राम यादव के निधन से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है। उनके निधन पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई।
शोक सभा में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जिलाधिकारी कुमार हर्ष, एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह और नगर मजिस्ट्रेट जगदंबिका प्रसाद पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने भरत राम यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे राजस्व विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि भरत राम यादव मिलनसार, विनम्र और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से प्रशासनिक विभाग को बड़ी क्षति पहुंची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments