बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2021 से फरार चल रहे शातिर चोर को पुलिस ने बेंगलुरु (कर्नाटक) से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ शहीद पुत्र मुंशी निवासी भड़भूजे वाली गली मस्जिद के पास कस्बा व थाना अहमदगढ़ जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। गिरफ्तार शातिर चोर पर कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुअसं- 1461/21 धारा 379/411 भादवी में लगातार फरार चल रहा था जिसके गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। अभियुक्त शाहिद उर्फ शहीद पर जिला बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर समेत 15 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरचार वर्षों से फरार चल रहा 25 हजार इनामी गिरफ्तार
चार वर्षों से फरार चल रहा 25 हजार इनामी गिरफ्तार
0
85
RELATED ARTICLES


