Wednesday, October 21, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: लंबित मांगों को लेकर 23 अक्टूबर को बुलंदशहर में धरना देंगे...

गुलावठी: लंबित मांगों को लेकर 23 अक्टूबर को बुलंदशहर में धरना देंगे सफाई कर्मचारी, यूनियन ने दिया ‘चलो बुलंदशहर’ का नारा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के सफाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 23 अक्टूबर को बुलंदशहर के राजे बाबू पार्क में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध सफाई कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है।
यूनियन की ओर से आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। इसी क्रम में ‘चलो बुलंदशहर’ का नारा दिया गया है। गुलावठी सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राहुल ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के जरिए कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments