बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में हड्डी और जोड़ों से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए नोएडा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले के एक निजी अस्पताल में विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवा शुरू की गई है।
यह ओपीडी हर महीने के तीसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगी। यहां मरीज हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याओं की शुरुआती जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और फॉलो-अप की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
डॉक्टरों के मुताबिक, गठिया, पुरानी चोटों और खेल के दौरान लगी चोटों के कारण लोगों को जोड़ों में दर्द और चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है। ऐसी समस्याओं के उपचार में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट और मिनिमली इनवेसिव आर्थ्रोस्कोपी जैसी आधुनिक तकनीकें उपयोगी साबित हो सकती हैं। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ ओपीडी शुरू होने से मरीजों को समय पर चिकित्सकीय सलाह मिल सकेगी। साथ ही, दूसरे शहरों में आने-जाने की परेशानी भी कम होगी और बीमारी की पहचान व उपचार की दिशा में मदद मिलेगी।
बुलंदशहर: शुरू हुई विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी, हड्डी और जोड़ों के मरीजों को मिलेगी राहत
RELATED ARTICLES


