Thursday, October 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: खाद-बीज की दुकानों पर कृषि विभाग की सख्ती, गुणवत्ता जांच के...

बुलंदशहर: खाद-बीज की दुकानों पर कृषि विभाग की सख्ती, गुणवत्ता जांच के लिए जा रहे नमूने


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत जिलेभर में उर्वरक और बीज विक्रेताओं की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान दुकानों के दस्तावेजों की जांच के साथ खाद और बीज के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
जिला कृषि अधिकारी राम कुमार यादव ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें मानकों के अनुरूप कृषि सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि घटिया या अमानक खाद-बीज की बिक्री, अवैध भंडारण और नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में नमूने मानकों के विपरीत पाए जाने पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने सभी खाद-बीज विक्रेताओं को गुणवत्ता मानकों का पालन करने और बिक्री से संबंधित अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments