बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में अलीगढ़-अनूपशहर नेशनल हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल एक छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम पापड़ी नगला के पास हुआ था। छात्र की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर तीन छात्र शिवशक्ति पैरामेडिकल कॉलेज, तेजपुर से अपने गांवों की ओर जा रहे थे। ग्राम पापड़ी नगला के पास तीनों सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अनूपशहर की तरफ से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दानपुर पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल आदेश गौड़ को परिजन उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
छतारी: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल छात्र की मौत, दो साथी गंभीर
RELATED ARTICLES


