बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव दानपुर के जंगल में रविवार की सुबह 57 वर्षीय पन्नालाल का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने मामले से पुलिस व परिजनों को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को जांचा। आपको बता दें कि गांव के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों को पन्नालाल का शव फंदे से लटका मिला जिसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। वहीं जानकारी मिलने पर दिल्ली निवासी परिजन भी गांव पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, 57 वर्षीय पन्नालाल दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते थे। शनिवार शाम को परिजनों को बिना बताए गांव आए थे। कुछ ग्रामीणों ने पन्नालाल को गांव में देखा था जबकि परिजनों को उनके गांव आने की कोई जानकारी नहीं थी। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक दृष्टयता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खेत में फंदे से लटका मिला एक व्यक्ति का शव
0
133
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


