बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। इस दौरान कई अभ्यर्थियों की कलाई से कलावा उतरवाया गया, जबकि चश्मों की भी जांच की गई। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्रों के अंदर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा।
व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस बार परीक्षा केंद्रों के आसपास पूरे बाजार को बंद नहीं कराया गया। हालांकि, कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों से संबंधित दुकानों को बंद रखा गया। गुलावठी में परीक्षा के लिए देवनागरी इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर 480-480 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस तरह कुल 960 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक निर्धारित दिन दोनों केंद्रों पर 960 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था रहेगी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गुलावठी: कड़ी सुरक्षा के बीच PET परीक्षा शुरू, चेकिंग के बाद मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश
RELATED ARTICLES


