बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत निर्णीत 113 मुकदमों से संबंधित हथियारों को नष्ट कराया है। इस कार्रवाई में कुल 113 तमंचे/बंदूक, कारतूस, चाकू और अन्य संबंधित सामान शामिल रहे।
पुलिस द्वारा मुकदमों से संबंधित हथियारों के निस्तारण की कार्रवाई नियमानुसार कराई गई। इस दौरान शस्त्र अधिनियम के 113 निर्णयशुदा मुकदमों से जुड़े हथियारों को नष्ट कराया गया, ताकि उनका दोबारा इस्तेमाल न हो सके। थाना सिकंदराबाद पुलिस की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में जब्त हथियारों का निस्तारण किया गया।
दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



