बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक संजेश कुमार को थाना अगौता से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह को थाना सिकंदराबाद से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा, निरीक्षक संजय वर्मा को पुलिस लाइन से थाना सिकंदराबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक भूपेंद्र कुमार को थाना स्याना से थाना अगौता का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल को पुलिस विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत देखा जा रहा है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर में चार पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों में हुआ फेरबदल
बुलंदशहर में चार पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों में हुआ फेरबदल
0
13
RELATED ARTICLES


