Thursday, October 29, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरछतारी: खेत में गेहूं की परेवट करते समय महिला को सांप ने...

छतारी: खेत में गेहूं की परेवट करते समय महिला को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के चौगानपुर गांव में खेत पर काम कर रही 55 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर मानवती पत्नी स्वर्गीय गेंदालाल खेत में सरकारी ट्यूबवेल के पानी से गेहूं की परेवट कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन उन्हें तुरंत अलीगढ़ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कार दिया।मानवती के पति की करीब दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर छतारी पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments