Friday, October 30, 2026
HomeUncategorizedबुलंदशहर: बिना चिकित्सकीय योग्यता अस्पताल चला रहे संचालक पर कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग...

बुलंदशहर: बिना चिकित्सकीय योग्यता अस्पताल चला रहे संचालक पर कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बिना चिकित्सकीय योग्यता के अस्पताल संचालित कर मरीजों का इलाज करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया और अनियमितताएं मिलने पर उसे सील कर दिया। अस्पताल संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6 अक्टूबर को सुमित मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मौके पर कोई योग्य पंजीकृत चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। इसके बाद विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया था। आरोप है कि अस्पताल संचालक गौरव कुमार शर्मा ने सील तोड़कर दोबारा अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया और मरीजों का इलाज करने लगा। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। नोडल अधिकारी (पंजीकरण) एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश वर्मा ने अस्पताल संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जांच में यह भी सामने आया कि डॉ. हरेंद्र अत्री के नाम पर अस्पताल पंजीकृत है। बताया गया कि डॉ. हरेंद्र अत्री के नाम से अलीगढ़ में भी एक अस्पताल पंजीकृत है, जबकि डिबाई के कादरी बाग स्थित सुमित मेमोरियल अस्पताल में उनके द्वारा सेवाएं नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि संचालक गौरव कुमार शर्मा स्वयं बिना चिकित्सकीय योग्यता के मरीजों का उपचार कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद बिना मानकों के अस्पताल चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments