Thursday, October 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: खोए मोबाइल बरामद करने में बुलंदशहर पुलिस का शानदार प्रदर्शन, यूपी...

बुलंदशहर: खोए मोबाइल बरामद करने में बुलंदशहर पुलिस का शानदार प्रदर्शन, यूपी में मिला चौथा स्थान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में खोए व गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के मामले में बुलंदशहर पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय और दूरसंचार विभाग की समीक्षा में बुलंदशहर पुलिस को पूरे प्रदेश में चौथा स्थान मिला है।
पुलिस के मुताबिक, 31 मार्च 2026 तक जनपद की सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से कुल 2 हजार 170 गुम व खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल फोन की ट्रेसिंग, बरामदगी और कार्य की गुणवत्ता के आधार पर जनपद को यह उपलब्धि मिली है। इस उपलब्धि के लिए 28 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित LEA कॉन्फ्रेंस में एसपी क्राइम नरेश कुमार को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने एसपी क्राइम नरेश कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार और उनकी टीम को सम्मानित किया। साथ ही सर्विलांस टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments