बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जसनावली कलां गांव में स्थित शिव मंदिर से चोरों ने बड़े घंटे के अंदर लगी छोटी घंटी चोरी कर ली। घटना 17 अक्टूबर की दोपहर की बताई जा रही है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, जसनावली कलां गांव निवासी ग्रामीण राजू कुमार ने बताया कि गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर में वह पुजारी हैं। 17 अक्टूबर को दो अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में पहुंचे और मंदिर में लगे बड़े घंटे के अंदर लगी छोटी घंटी को चुरा लिया। दोनों आरोपी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गए। इसी दिन पास के गांव गैहरा स्थित एक मंदिर से भी दो घंटे और नकदी चोरी होने की घटना सामने आई। लगातार मंदिरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
बुलंदशहर: मंदिर के बड़े घंटे से छोटी घंटी चोरी, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपी
RELATED ARTICLES


