बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में दीपावली के त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान के तहत छापेमारी की। विभाग की टीम ने बुलंदशहर और खुर्जा में मिठाई की दुकानों, डेयरी प्रतिष्ठानों और निर्माण इकाई पर कार्रवाई करते हुए कुल 9 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विभागीय कार्रवाई के दौरान बुलंदशहर स्थित हरि कैटरर्स स्वीट्स से खोया, केसर पेड़ा और छेना निर्मित चमचम के एक-एक नमूने लिए गए। वहीं पाल स्वीट्स से छेना निर्मित संदेश मिठाई का एक नमूना और पाल डेयरी से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा खुर्जा स्थित एलके डेयरी एंड मिल्क प्रोडक्ट्स, डाबर की निर्माण इकाई पर भी टीम ने छापेमारी की। यहां से पनीर, घी, क्रीम और स्किम्ड मिल्क पाउडर के एक-एक नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सभी 9 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। दीपावली के मद्देनजर विभाग का विशेष अभियान जारी है।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706



