Tuesday, November 3, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: चौधरी स्वीट्स भंडार पर खाद्य सुरक्षा विभाग छापा, पांच कुंतल रसगुल्ले...

खुर्जा: चौधरी स्वीट्स भंडार पर खाद्य सुरक्षा विभाग छापा, पांच कुंतल रसगुल्ले नष्ट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चौधरी स्वीट्स भंडार से जुड़े गोदाम पर बड़ी छापेमारी की। सहायक अपर खाद्य आयुक्त ममता चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर करीब 5 कुंतल सफेद रसगुल्ले नष्ट कराए। वहीं पांच खाद्य पदार्थो के नमूने जांच के लिए भेजे।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, खुर्जा के जंक्शन मार्ग स्थित कलंदरगढ़ी क्षेत्र के एक गोदाम में बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में छेना और रसगुल्लों का निर्माण किया जा रहा था। आरोप है कि मिठाइयां तैयार करने में अरारोट, सफोलाइट और रीठे सहित अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान गोदाम में तैयार रसगुल्ले और छेना मक्खियों से घिरे मिले। खाद्य पदार्थों को फूड ग्रेड बर्तनों में भी नहीं रखा गया था। टीम ने मौके पर करीब 5 कुंतल सफेद रसगुल्ले नष्ट कराए। इसके अलावा छेना, रसगुल्ले, सफोलाइट और रीठे सहित पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। विभाग की ओर से बिना लाइसेंस मिठाइयों का निर्माण किए जाने के मामले में प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के दौरान सहायक अपर खाद्य आयुक्त ममता चौधरी ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

दांतों के इलाज से जुड़ी अहम बातें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments