Tuesday, November 3, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरऔरंगाबाद: रात के अंधेरे में बेखौफ दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट के...

औरंगाबाद: रात के अंधेरे में बेखौफ दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट के डंपर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कस्बा औरंगाबाद में अवैध खनन और भराव का मामला सामने आया है। आरोप है कि कस्बे में पिछले 3-4 दिनों से शाम होते ही बिना नंबर प्लेट वाले डंपर सड़कों पर खुलेआम दौड़ने लगते हैं। ये डंपर देर रात करीब 1 बजे तक मिट्टी से भरे दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि रात के अंधेरे में डंपरों के जरिए अवैध खनन कर मिट्टी का अवैध रूप से भराव किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि बिना नंबर प्लेट के भारी वाहन लगातार कई दिनों से रात के समय सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इस मामले को लेकर अब पुलिस जांच में जुटी है। सवाल यह है कि आखिर बिना नंबर प्लेट के डंपर किसके हैं और किसकी अनुमति से रात के अंधेरे में मिट्टी का खनन और भराव किया जा रहा है?

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments