बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा में तहसील मार्ग स्थित KDA ऑफिस के पास एक ई-रिक्शा चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुरेश पुत्र राम यादव के रूप में हुई है, जो सेलटैक्स ऑफिस के पास के निवासी बताए जा रहे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050



