बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने जोन-3 के अंतर्गत ग्राम गंगेरूवा और जालखेड़ा में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान जाहिद की करीब 6 बीघा, सोनू उर्फ जुगेन्द्र की साढ़े 3 बीघा और रविन्द्र प्रजापति की करीब 8 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण किया गया।
यह कार्रवाई प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन में पुलिस और होमगार्ड की मौजूदगी में की गई। प्राधिकरण ने लोगों से बिना नक्शा पास कराए निर्माण न करने और अवैध कॉलोनियों में भूखंड खरीदने से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बुलंदशहर: अवैध कॉलोनियों पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, करीब 17.5 बीघा जमीन पर कार्रवाई
RELATED ARTICLES


