बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट एक पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। विनोद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठा था।
बताया जा रहा है कि विनोद की दुकान में आग लग गई थी। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई थी। इसी रिपोर्ट और पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट विनोद परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा और धरने पर बैठ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को धरने से हटा दिया। परिवार पुलिस की कार्रवाई से नाराज है।
दुकान में आग लगने के मामले में कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठा
RELATED ARTICLES


