बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में घायल 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम हाजीपुर बंबे के पास हुआ था। गंभीर हालत में युवक को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान गांव सराय निवासी दीपक पुत्र नरेश के रूप में हुई है। दीपक बुगरासी की गैस एजेंसी में काम करता था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और दीपक को बेहतर इलाज के लिए कई निजी अस्पतालों में ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। गुरुवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह के मुताबिक, परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्याना: दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मेरठ में मौत, परिवार में मचा कोहराम
RELATED ARTICLES


