Sunday, November 15, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: सड़क पर स्कूटी खड़ी कर पुलिसकर्मियों के केक काटने की वीडियो...

बुलंदशहर: सड़क पर स्कूटी खड़ी कर पुलिसकर्मियों के केक काटने की वीडियो वायरल, लोगों ने की कार्यवाही की मांग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर में नर्सल घाट चौकी के पास पुलिसकर्मियों का सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। शनिवार शाम वायरल हुए वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी सड़क पर स्कूटी खड़ी करके केक काटते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ दो अन्य युवक भी मौजूद हैं। सभी एक-दूसरे को केक खिलाते हुए जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों का सड़क पर जश्न मनाने का वीडियो से यातायात पुलिस सवालों को घेरे में आ गई है।
आपको बता दें कि मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के नर्सल घाट चौकी के पास का बताया जा रहा है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुलिसकर्मियों ने सड़क पर स्कूटी खड़ी कर केक काटा था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यातायात पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है। पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह सड़क पर जश्न मनाने से लोगों में गलत संदेश है। लोगों ने मामले में कार्यवाही की मांग की है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने वायरल वीडियो की जांच शुरू करा दी है। उन्होंने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments