बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव नेतानगर में रविवार दोपहर उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब किसान के खेत में करीब 18 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में इतना बड़ा अजगर देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, किसान राजेंद्र अपने खेत में मौजूद थे। इसी दौरान खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर की लंबाई करीब 18 फीट बताई जा रही है। खेत में अजगर होने की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। विशालकाय अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। खेत में इतने लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया।
खेत में निकला 18 फीट लंबा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


