Friday, November 20, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा नगर: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य...

खुर्जा नगर: अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 20 तमंचे बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 अवैध तमंचे 315 बोर व 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर खुर्जा नगर पुलिस ने अगवाल अंडरपास के पास कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र पुत्र तिलक सिंह निवासी बेरिया वाला मौ0 गांव मुण्डाखेड़ा थाना खुर्जानगर जनपद बुलंदशहर, रमन पुत्र प्रदीप निवासी मौहल्ला जाटवान कस्बा जहांगीरपुर थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर व कृष्णा पुत्र लेखराज निवासी मौहल्ला कुम्हारान कस्बा जहांगीरपुर थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 20 अवैध तमंचे और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments