बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के नगर गांव में कैंची पुल के पास इंटरलॉकिंग ईंटें लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली रजवाहे में पलट गई। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया, जिसे राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अमन कुमार खुर्जा से ईंटें लेकर राजकीय डिग्री कॉलेज नगर जा रहे थे। कॉलेज के पास रजवाहे से मुड़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। राहगीरों ने चालक को बाहर निकाला, जबकि जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को रजवाहे से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रजवाहे की पटरी संकरी होने के कारण यहां पहले भी तीन-चार हादसे हो चुके हैं। लोगों ने पटरी की हालत सुधारने की मांग उठाई है। वहीं, एक किसान ने आरोप लगाया कि पटरी पर लगाई गई कैट फिसलने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी और हादसा हुआ। किसान ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
अरनिया: कैंची पुल के पास रजवाहे में पलटी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
RELATED ARTICLES


