बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): दिल्ली में 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर नसीम दुर्रानी की मौत के बाद उसका शव बुलंदशहर स्थित ननिहाल पहुंचा तो गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। नसीम का शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गांव में हर तरफ नसीम की चर्चा होती रही।
बताया जा रहा है कि नसीम दुर्रानी दिल्ली के सोनिया विहार में 16 नवंबर को हुए समीर हत्याकांड में आरोपी था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, यूपी एसटीएफ और बुलंदशहर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान वह मुठभेड़ में मारा गया था। नसीम पर दिल्ली पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गैंगस्टर नसीम दुर्रानी का शव उसकी ननिहाल पहुंचने के बाद गांव में अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
बुलंदशहर: दिल्ली के गैंगस्टर नसीम दुर्रानी की डेडबॉडी पहुंची ननिहाल, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
RELATED ARTICLES


