बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप कुमार सिंह ने थाना डिबाई एवं नरौरा क्षेत्रांतर्गत गंगा घाटों और मेला परिसरों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने गंगा घाटों और मेला परिसरों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़भाड़ के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के भ्रमण से साफ है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
सीओ डिबाई ने घाटों व मेला परिसरों का किया निरीक्षण
0
5
RELATED ARTICLES


