Saturday, November 21, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरकार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में पहुंचे DM-SSP, मां गंगा की पूजा-अर्चना...

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में पहुंचे DM-SSP, मां गंगा की पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गंगा स्नान मेला-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने गंगा स्नान मेले में पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम और एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मेले में तैनात सभी कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने गंगा घाट पर विधि-विधान के साथ मां गंगा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने की कामना की। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की सक्रियता के बीच गंगा स्नान मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments