बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते शनिवार को तालबिबियाना बिजली उपकेंद्र से जुड़े नौ गांवों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 11 केवी धामनी टाउन फीडर की लाइन शिफ्ट की जाएगी। एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते धामनी टाउन फीडर से जुड़े बिबियाना, बोढ़ा, हरचंदपुर, नगला हरनाम सिंह, भैलई, उगैमा, लोधई, रिवाड़ा और धामनी गांव के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
नौ गांवों में पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
0
2
RELATED ARTICLES


