Saturday, November 21, 2026
HomeFeaturedCHOLA NEWS || चोला खबरबुलंदशहर: ड्यूटी पर जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर हमला, लाठी-डंडों...

बुलंदशहर: ड्यूटी पर जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से पीटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के बाहर तीन-चार लोगों ने युवक को रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चोला थाना क्षेत्र के बिरौड़ी ताजपुर गांव निवासी हरलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 नवंबर की सुबह उनका बेटा विपिन बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर पुरानी रंजिश के चलते तीन-चार लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने विपिन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिवा, भूरा और रानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments