बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में भाजपा महिला मोर्चा में स्याना विधानसभा क्षेत्र की अर्पणा सिंह त्रिपाठी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नियुक्ति के बाद अर्पणा सिंह त्रिपाठी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उनकी नियुक्ति को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।


