Sunday, November 22, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरहत्या के प्रयास की घटना में वांछित बदमाश से मुठभेड़

हत्या के प्रयास की घटना में वांछित बदमाश से मुठभेड़


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित आरोपी के साथ हुई मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फैजल उर्फ राजा पुत्र फरीद निवासी मौ० रिसालदारान थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना सिकन्द्राबाद पुलिस व स्वाट टीम कट्टाखेडा डिफेन्स कॉलोनी के पास मैन रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुका तथा तेजी से भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने-आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फारिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments