बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ पुलिस व स्वाट टीम की लूट की घटना के शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व लट की बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविन्द पुत्र रकम सिंह निवासी ग्राम ढकनगला थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर (मुठभेड़ में घायल), सतेन्द्र उर्फ लाला पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी ग्राम भैलई थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर तथा सोनू चौधरी पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम दतियानी थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना ककोड़ पुलिस व स्वाट टीम झाझर के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में कर रही थी तभी एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुका तथा बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने-आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान अरविन्द पुत्र रकम सिंह निवासी ग्राम ढकनगला थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं, घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व लूट की बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
लूट की घटना के शातिर बदमाश से हुई मुठभेड़, तीन गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


