Sunday, November 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: तंत्र-मंत्र के लिए 4 साल की मासूम की हत्या, किराएदार महिला...

बुलंदशहर: तंत्र-मंत्र के लिए 4 साल की मासूम की हत्या, किराएदार महिला के कमरे में मिला शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर क्षेत्र में चार साल की मासूम मान्या की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। बच्ची के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन जब उसका शव पास में किराए पर रहने वाली महिला सोनाली के कमरे में मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
परिजनों के मुताबिक, बच्ची के लापता होने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई थी। इसी दौरान बच्ची का शव पड़ोस में किराए पर रहने वाली सोनाली के कमरे से बरामद हुआ। इसको बिस्तर के चारों ओर खड़िया जैसी आकृति भी बनी हुई मिली। पुलिस ने महिला को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने मासूम बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हापुड़ में गेटेड टाउनशिप प्लॉट मात्र 16 हजार में शुरू : 9899722241

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments