Sunday, November 22, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरछतारी: 45 हजार रुपये मांगने पर युवक को जान से मारने की...

छतारी: 45 हजार रुपये मांगने पर युवक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में उधार दिए रुपये वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ रहा है। पीड़ित युवक ने एक व्यक्ति पर करीब 45 हजार रुपये उधार और नौ महीने के दूध के बकाया रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की मांग की है।
आपको बता दें कि पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने बकाया रुपये वापस मांगे तो आरोपी युवक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने पुलिस से बकाया रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments