Sunday, November 22, 2026
HomeUncategorizedआत्महत्या करने हेतु उकसाने के आरोपी को 05 वर्ष का कारावास व...

आत्महत्या करने हेतु उकसाने के आरोपी को 05 वर्ष का कारावास व 30,000/- रुपये से किया दंडित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर आत्महत्या करने हेतु उकसाने के आरोपी को 05 वर्ष का कारावास व 30,000/- रुपये के अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र कीतराम निवासी ग्राम गंगापुर थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष 2020 में वादी की पुत्री मंजू को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताडित किया था जिससे मंजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में 13 मई 2020 को थाना डिबाई पर मुअसं – 163/2020 धारा 306 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा 02 जनवरी 2021 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 21 नवंबर 2026 को न्यायाधीश राजेश कुमार तृतीय (न्यायालय एडीजे अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त देवेन्द्र को 05 वर्ष का कारावास व 30,000/- रुपये अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक प्रवेन्द्र सिंह लोधी, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार का0 सचिन कुमार व कोर्ट महोरिर्र म0का0 प्रवीन का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments