बुलंद शहर, डेस्क (जय यात्रा): कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेल को देखते हुए बुलंदशहर जिले के डिबाई तहसील के सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में 23 और 24 नवंबर का अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर विनय कुमार ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आपको बता दें कि मुख्य स्नान पर्व 23 नवंबर की मध्य रात्रि से 24 नवंबर तक रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर राजघाट, रामघाट, कर्णवास, गांधीघाट, नरवरघाट और बसीघाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसी को देखते हुए विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।


